मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सितारों ने बिखेरे रैंप पर जलवे
कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। वहीं, अभिनेता सोहेल खान और अभिनेत्री अनुप्रिया गोएंका ने डिजाइनर रियाज और अमन गांगजी के ब्रांड लिबास के लिए रैंप पर जलवे बिखेरे।
फैशन वीक के कार्यक्रमों के सिलसिले में अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने निश हेयर की हैलोवीन पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में भी कई प्रमुख कलाकार शामिल हुए।









पाठकों की राय