अभिनेता कुणाल कपूर शुक्रवार को एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे। वे मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर आए हैं।
जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हालांकि, उनके इस नए प्रोजेक्ट का नाम और शूटिंग की सटीक जगह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
कुणाल कपूर ने वर्ष 2006 में आई चर्चित फिल्म 'रंग दे बसंती' में असलम खान का किरदार निभाया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म 'केट्टो' की सह-स्थापना भी की है।








पाठकों की राय