सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने धर्मपुर क्षेत्र में 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा पिकअप से अवैध देसी शराब की 197 पेटियां बरामद की हैं।

पुलिस ने पिकअप से पटियाला संतरा मार्का की कुल 2,375 अधिये और 4,900 पव्वे जब्त किए हैं। इस मामले में 37 वर्षीय पवन कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बद्दी तहसील के गांव बड़ोया का रहने वाला है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में ले लिया है। साथ ही, आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है।