लुधियाना के विकास नगर इलाके में ऑस्ट्रेलिया से लौटी एक 49 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कमलदीप कौर के रूप में हुई है, जो चार दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटी थीं।
थाना दुगरी के एसएचओ गुरमुख सिंह के अनुसार वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को दीप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतका के पेट और पीठ की नसें कटी हुई थीं।
पति गिरफ्तार, बेटे ने बताया शक
पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। हत्या के पीछे के अन्य कारणों की जांच अभी जारी है।









पाठकों की राय