मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया।

इस अवसर पर राज्य में विभिन्न कल्याणकारी और प्रोत्साहन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। समारोह के दौरान कुल 165 किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर दिए जाएंगे।

किसानों और विद्यार्थियों को मिलेंगे पुरस्कार

इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर भोपाल में अपनी प्रस्तुति देंगी।

मंडला में भी इस स्थापना दिवस के मौके पर विशेष आयोजन हुआ, जहां मंत्री संपतिया उइके ने ग्रामीण महिलाओं के साथ कबड्डी खेली।