तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे की रविवार को हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में मुलाकात हुई। यह बैठक दलाई लामा के आधिकारिक निवास पर आयोजित की गई।
मुलाकात के दौरान दलाई लामा ने अभिनेता रिचर्ड गेरे को पारंपरिक किन्नौरी टोपी पहनाई। रिचर्ड गेरे 1980 के दशक से दलाई लामा के अनुयायी और तिब्बती मुद्दे के प्रमुख समर्थक रहे हैं।
रिचर्ड गेरे का तिब्बती मुद्दों से जुड़ाव
रिचर्ड गेरे इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत यानी आईसीटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में तिब्बती संस्कृति और मुद्दों पर चर्चा हुई।









पाठकों की राय