भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को धर्मशाला के कचहरी मैदान में एसआईआर के समर्थन में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए।

आयोजन के दौरान सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ विधायक सुधीर शर्मा, पवन काजल, रणवीर सिंह निक्का और जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिमला में होगी अगली पदयात्रा

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के तहत एक नवंबर को शिमला में भी इसी तरह की पदयात्रा निकाली जाएगी। शिमला में होने वाली इस पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।