मध्य प्रदेश के उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे होटल के चैंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से चार युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में तीन सफाईकर्मी और एक होटल सुपरवाइजर शामिल हैं। जिनकी पहचान कमलेश तंबोली, वाहिद खान, मनोज मीणा और नितिन के रूप में हुई है।
राहत एवं सहायता राशि
घटना के दौरान बचाने उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांसद अनिल फिरोजिया के अनुसार, होटल संचालक प्रत्येक मृतक के परिवार को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल प्रबंधन ने इस सफाई कार्य के लिए नगर निगम से कोई रसीद नहीं कटवाई थी।









पाठकों की राय