हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में 419 खिलाड़ियों को कुल 17.85 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि वितरित की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रमुख खिलाड़ियों को मिली पुरस्कार राशि
कार्यक्रम के दौरान मैराथन में रजत पदक विजेता सावन बरवाल को 2.64 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। वहीं, क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर को 2.20 करोड़ रुपए की राशि दी गई, जो उनकी अनुपस्थिति में उनकी मां ने प्राप्त की।
इसके अलावा, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली चार महिला कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, रितू नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपए की राशि दी गई। सरकार ने एशियन गेम्स के मेडल विजेताओं की इनामी राशि में 10 गुना बढ़ोतरी की है।









पाठकों की राय