भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 87 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ईशान किशन के फिट होकर लौटने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था, जिस पर पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया है।

वैभव सूर्यवंशी चोटिल ईशान किशन की गैरमौजूदगी में दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेले थे। वहीं, चौथे मुकाबले में वापसी करने वाले ईशान किशन शून्य पर आउट हुए और उन्हें जैकब डफी ने कैच आउट किया।

वर्तमान में पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे चल रही है। श्रृंखला का पांचवां और आखिरी मुकाबला एक नवंबर को खेला जाएगा।