भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को टीम में बदलाव की जानकारी दी। तेज गेंदबाज आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा 30 अक्टूबर को जांघ की चोट (हैमस्ट्रिंग) के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि नबी को कृष्णा की जगह टीम में लिया गया है।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

आकिब नबी ने गत 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में अपना वनडे डेब्यू किया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की यह वनडे सीरीज चार नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी।