हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए।

भारत की ओर से शशांक सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 3.5 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

अब्बास अफरीदी और ख्वाजा नफे का प्रदर्शन

पाकिस्तान की तरफ से ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। वहीं, अब्बास अफरीदी ने मात्र 8 गेंदों पर 35 रन बनाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। भारतीय गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने एक ही ओवर में 31 रन खर्च किए।