लुधियाना के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को एक नवविवाहित दंपती के शव फंदे से लटकते मिले। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय विजय और 23 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है।
यह दंपती करीब चार महीने से इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, दंपती ने करीब छह महीने पहले लव मैरिज की थी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
मौत के कारणों की जांच जारी है और आत्महत्या का सटीक समय अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।









पाठकों की राय