लुधियाना के खन्ना में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरी को एक मामले में झूठा फंसाए जाने का मामला सामने आया है। एक नवंबर 2026 को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एएसआई सुखदेव सिंह उनके कमरे के बेड के गद्दे के नीचे हेरोइन छिपाते हुए दिखाई दिया।

इससे पहले पुलिस ने महंत कश्मीर गिरी के कमरे से 30 ग्राम और ड्राइवर गुरजंट सिंह के पास से 7.5 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महंत कश्मीर गिरी को तुरंत रिहा कर दिया।

एसआईटी गठित और एएसआई निलंबित

एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए आरोपी एएसआई सुखदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया है। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया है जो अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर रही है।