झारखंड में दस साल बाद आयोजित हो रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के दौरान कोडरमा जिले में एक छात्रा की परीक्षा छूट गई। झुमरी तिलैया स्थित महात्मा गांधी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय सुबह नौ बजे बंद कर दिया गया था।

गिरिडीह जिले के सरिया से आईं प्रीति कुमारी सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर परीक्षा केंद्र पहुंचीं। निर्धारित समय के बाद पहुंचने के कारण पुलिसकर्मियों ने उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया।

साठ किलोमीटर दूर से पहुंची थीं छात्रा

प्रीति कुमारी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से करीब साठ किलोमीटर की दूरी तय करके परीक्षा केंद्र पहुंची थीं। उन्हें परीक्षा की सूचना शनिवार सुबह करीब छह बजे मिली थी और वह पिछले तीन साल से इसकी तैयारी कर रही थीं।