प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए देश में गरीबी घटने और रोजगार बढ़ने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, देश में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1 प्रतिशत थी जो 2023 में घटकर 2.6 प्रतिशत पर आ गई है। इसके साथ ही पिछले छह वर्षों में रोजगार के 13.4 करोड़ नए अवसर भी पैदा हुए हैं।

घटी गरीबी और बढ़े रोजगार के आंकड़े

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अवधि में गिनी इंडेक्स में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है और यह घटकर 23.0 पर पहुंच गया है। हालांकि, देश के कुल गरीबों का लगभग 57 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के बीच के इलाकों में निवास करता है।