नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन 2027 सेशन - 1 के लिए नया नोटिस जारी किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक तय की गई है।
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 27 से 29 नवंबर तक ओपन रहेगी। परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा।
कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है।









पाठकों की राय