जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड द्वारा संचालित फेलोशिप प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने एक लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है। इस फेलोशिप की कुल अवधि दो वर्ष निर्धारित की गई है।

फेलोशिप के लिए आर्थिक सहायता और पात्रता

यात्रा और रिसर्च के खर्च के लिए फेलोशिप के तहत सालाना 75 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं। इस योजना के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन इसके लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।

यह फेलोशिप प्रोग्राम वर्ष 1968 में शुरू किया गया था। वर्ष 1968 से अब तक कुल 155 फेलोशिप दी जा चुकी हैं और वर्ष 1987 से इसे पीएचडी के लिए भी शुरू किया गया था।