केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 29 अक्टूबर को कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम में बदलाव की घोषणा की है। इस नए बदलाव के तहत पाठ्यक्रम से कुछ विषयों और मॉड्यूल को हटाया गया है, जिससे छात्रों की पठन व्यवस्था में संशोधन किया गया है।

बोर्ड के नए नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम से एनवायरमेंटल एजुकेशन विषय को हटा दिया गया है। इसके अलावा कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम से इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मॉड्यूल हटाए गए हैं।

अनिवार्य विषय और पासिंग क्राइटेरिया

पाठ्यक्रम में बदलाव के बाद अब छात्रों को कुल 9 अनिवार्य विषय पढ़ना होंगे। परीक्षा में पास होने के लिए मेन लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस विषयों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी किया गया है।

बोर्ड की तरफ से वैकल्पिक विषयों के लिए कुल 57 विषयों की एक नई सूची भी जारी की गई है।