मेटा के पूर्व उपाध्यक्ष और आईआईआईटी हैदराबाद के पूर्व छात्र मनोहर पलूरी ने नई कंपनी Warp Sciences की शुरुआत की है। उन्होंने मेटा में 14 साल तक सेवाएं दीं और वर्ष 2024 में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रहे। मेटा की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने इस नई कंपनी की स्थापना की है।
Warp Sciences को अपने शुरुआती फंडिंग दौर में कुल 215 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,800 करोड़ रुपये की पूंजी मिली है। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व लाइट स्पीड पार्टनर्स ने किया है।
फंडिंग में इन निवेशकों ने लिया हिस्सा
इस कंपनी के फंडिंग राउंड में लाइट स्पीड पार्टनर्स के अलावा कई अन्य बड़े निवेशकों ने भी हिस्सा लिया है। इसमें IVP, माईफील्ड, लक्स कैपिटल और प्रेमजी इंवेस्ट शामिल हैं।
Warp Sciences कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और रसायन विज्ञान का उपयोग करके नई दवाओं की खोज से जुड़ी रिसर्च के क्षेत्र में काम करेगी।









पाठकों की राय