शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में शिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 28 से 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, जिसमें बच्चों में मानसिक तनाव की पहचान करने के तरीकों पर काम किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सात जिलों के साथ ही धमतरी जिले के चयनित शिक्षक भी हिस्सा लेंगे। समग्र शिक्षा के उप संचालक कौशिक ने इस पहल की जानकारी दी है।

प्रशिक्षण में शामिल होंगे संभाग के शिक्षक

यूनिसेफ छत्तीसगढ़ फील्ड ऑफिस की प्रमुख सीमा कुमार और शिक्षा विशेषज्ञ रवि राज दयाल ने इस कार्यक्रम से जुड़ी रूपरेखा पर अपने बयान साझा किए हैं।