त्योहारी सीजन के दौरान देश में खुदरा बिक्री और शॉपिंग ट्रेंड्स को लेकर सकारात्मक आंकड़े सामने आए हैं। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सितंबर बिजनेस सर्वे के अनुसार इस त्योहारी सीजन में बिक्री में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपालन का कहना है कि त्योहारी सीजन में बाजार का माहौल अनुकूल बना हुआ है। एसएएनकेईटी प्री-नवरात्र विश्लेषण के मुताबिक त्योहारी खर्च में कुल 13.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
पूर्वी भारत में खरीदारी का बढ़ा रुझान
इस विश्लेषण के अनुसार पूर्वी भारत क्षेत्र में फैशन और लाइफस्टाइल पर खर्च में सबसे ज्यादा 28.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी क्षेत्र में किराना पर खर्च 19.4 प्रतिशत और ज्वेलरी पर खर्च 13.1 प्रतिशत बढ़ा है।
जुलाई से सितंबर की तिमाही के दौरान टियर-3 शहरों ने महानगरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि वैश्विक अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनाव, पेट्रोलियम कीमतों में तेजी और महंगाई के बीच उपभोक्ता अपने घरेलू बजट को लेकर सतर्क बने हुए हैं।









पाठकों की राय