शिवपुरी जिले की बैराड़ पुलिस ने 31 अक्टूबर को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब और स्मैक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। इस मामले में पुलिस ने संदीप राठौर और बंटी खटीक को गिरफ्तार किया।
शराब और स्मैक जब्ती की कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7.85 ग्राम स्मैक जब्त की। स्मैक जब्ती के इस मामले में जीतेन्द्र उर्फ जीतू प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त की गई कुल शराब और स्मैक की कीमत करीब 98 हजार रुपए है।
कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।









पाठकों की राय