शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा के पास सिद्ध नाला क्षेत्र में 31 अक्टूबर 2026 को आबकारी और वन विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार वृत्त शिवपुरी प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

1400 किलोग्राम लहान और शराब बरामद

संयुक्त टीम ने मौके से 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और करीब 1400 किलोग्राम लहान बरामद किया। बरामद किए गए लहान को आबकारी नियमों के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दो आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।