शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए एक बाइक सवार की शनिवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना दो दिन पहले गुरुवार शाम को देहरदा-ईसागढ़ मार्ग पर अनंतपुर गांव के पास हुई थी।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष कुशवाह के रूप में हुई है, जो रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौर कला गांव के निवासी थे। हादसे के बाद उन्हें पहले शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया था।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और लुकवासा चौकी पुलिस घटना की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर का अभी तक पता नहीं चल पाया है।









पाठकों की राय