शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक दुर्गेश यादव की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे घुरवार-बदरवास के बीच हुई जब दुर्गेश मोटरसाइकिल से मंडी में अपने पिता को खाना देने जा रहा था। सामने से आए एक वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के विरोध में शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे परिजनों ने सिल्वर पार्क के पास एनएच-46 पर शव रखकर चक्काजाम और प्रदर्शन किया। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तात्कालिक पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई थी।
थाना प्रभारी का आश्वासन
मौके पर पहुंचे बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव ने परिजनों को दो दिन में जांच कर वाहन चालक की पहचान करने और एफआईआर में नाम जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।









पाठकों की राय