शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.85 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई स्मैक की बाजार कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 31 अक्टूबर को टोरिया रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 32 वर्षीय जीतेन्द्र उर्फ जीतू प्रजापति निवासी बैराड़ के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध क्रमांक 418/2026 दर्ज किया गया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।









पाठकों की राय