शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के अंतर्गत छर्च क्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से इलाके में जानकारी सामने आई है। यह शव इंद्रुखी वन बीट के एक नाले में मिला है। वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम को शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार मृत तेंदुए की उम्र करीब 7 से 8 साल आंकी गई है। हालांकि, तेंदुए का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है और इसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
वन विभाग के डीएफओ सुधांशु यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत सामान्य प्रतीत हो रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा रविवार को होने वाले पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।









पाठकों की राय