शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोहरी चौराहा के पास एक 45 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हरवेंद्र जाटव पुत्र गोरेलाल जाटव के रूप में हुई है, जो मायापुर थाना क्षेत्र के धपोरा गांव का निवासी था।

इंदौर से सुबह ही लौटा था मृतक

परिजनों के अनुसार हरवेंद्र इंदौर में मजदूरी का काम करता था और बुधवार सुबह ही बस से इंदौर से शिवपुरी पहुंचा था। पिता गोरेलाल जाटव ने बताया कि उसके पैर में चोट लगी हुई थी और वह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जाना चाहता था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।