शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में 29 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:30 बजे बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में जीजा-साले घायल हो गए।

घटना बदरवास रोड पर कृष्णा होटल के पास हुई। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान 25 वर्षीय सीयानन्द पुत्र श्रीचन्द्र आदिवासी और हरि आदिवासी के रूप में हुई है।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

टक्कर का शिकार हुई बाइक का क्रमांक MP33ZK3727 और बस का क्रमांक MP33P0510 (सिंह ब्रदर्स) है। फरियादी के अनुसार बस चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाया।

घायलों को पहले बदरवास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी रेफर कर दिया गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।