शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में स्थित खाद गोदाम से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 17 अक्टूबर 2026 को सहायक समिति प्रबंधक राजेश लोधी ने बाचरौन मॉडल स्कूल के पास स्थित गोदाम में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
154 बोरी खाद और सब्बल बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों केदार लोधी निवासी ग्राम राजपुर और अंकेश लोधी निवासी ग्राम रही को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 136 बोरी यूरिया और 18 बोरी एनपीके खाद समेत कुल 154 बोरी खाद बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये है।
पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल भी जब्त कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।









पाठकों की राय