शिवपुरी के धर्मशाला रोड पर स्थित जय बजरंग डिस्पोजल के गोदाम से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक 51 वर्षीय मनीष गोयल ने कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, गोदाम पर 10-12 साल से काम करने वाला पुराना नौकर रहीम खान स्कूटर पर रखकर दोने, पत्तल, प्लेट, नैपकिन और चाय के गिलास चोरी कर ले जाता था। इस मामले में पड़ोसी दुकानदार प्रेमनारायण कुशवाह को खरीदार बनाया गया है।
चौबीस हजार रुपए तक का सामान चोरी
चोरी किए गए कुल सामान की कीमत 20 से 25 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मनीष गोयल की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।









पाठकों की राय