शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब और वाहन जब्त किया है।

कार्रवाई में शराब और कार जब्त

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके से 9 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 40,500 रुपये है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये है।

मामले में 26 वर्षीय सतेन्द्र लोधी निवासी ग्राम छिरवाह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 402/2026 और धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।