देश में दिवाली के पावन अवसर पर सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी बनाने और खाने की खास परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के पीछे इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी जुड़े हुए हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार सूरन में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम और पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर है सूरन
साल 2016 की 'साइंस डायरेक्ट' की स्टडी में सामने आया है कि सूरन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि कच्चे या अधपके सूरन का सेवन करने से उसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्सलेट के कारण मुंह और गले में खुजली या जलन की समस्या हो सकती है।









पाठकों की राय