भारत वैश्विक स्तर पर इसबगोल का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश बना हुआ है। पश्चिमी एशिया से ताल्लुक रखने वाला यह पौधा सदियों पहले भारत पहुंचा था और आज स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई उपयोग माने जाते हैं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के वर्ष 2023 के रिव्यू के मुताबिक, पांच महीने तक भोजन से पहले रोजाना औसतन 10.8 ग्राम इसबगोल का सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिल सकती है।

वजन घटाने और फाइबर में उपयोग

यह पौधा सॉल्यूबल फाइबर का एक प्रमुख स्रोत है, जो पानी को सोखकर जेल जैसा रूप ले लेता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इसबगोल की सामान्य मात्रा एक से दो चम्मच यानी करीब पांच से दस ग्राम होती है। इसे एक गिलास पानी में घोलकर तुरंत पीने की सलाह दी जाती है।