प्लांटर फेशियाइटिस पैर के तलवे में एड़ी से पंजे तक फैले टिश्यू पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण उत्पन्न होने वाली एक आम समस्या है। अमेरिकन फैमिली फिजिशियन जर्नल के अनुसार, लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी इस स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है।
अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर के कंसलटेंट ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पाइन डॉ. मिहिर थानवी के अनुसार, यह स्थिति सुबह उठने पर एड़ियों में होने वाले तेज दर्द का सबसे प्रमुख कारण है। रातभर के आराम के बाद जब सुबह पैर के तलवे की नस पर अचानक खिंचाव पड़ता है, तब यह तकलीफ महसूस होती है।
इस समस्या की शुरुआत आमतौर पर सुबह नींद से जागने के बाद पहला कदम रखते ही एड़ी में तीव्र दर्द होने से होती है। इसके अलावा, लंबे समय तक लगातार खड़े रहने या अधिक चलने की स्थिति में भी यह दर्द काफी बढ़ सकता है।
चिकित्सकीय नजरिए से यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुछ मामलों में प्लांटर फैशिया में अंदरूनी बदलाव होने के बावजूद शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण महसूस नहीं होते हैं। इस स्थिति से पूरी तरह ठीक होने में सामान्यतः कुछ महीनों का समय लगता है, हालांकि कुछ मामलों में इससे अधिक अवधि भी लग सकती है।








पाठकों की राय