फिजिकल थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश धाकड़ के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई लंबित थी।
न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक SCNIA/125/2020 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत यह मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को 31 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया।
न्यायालय में पेश किया गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश धाकड़ को 1 नवंबर 2026 को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया है।









पाठकों की राय