भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश अंबाती को एप्पल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कंपनी ने उन्हें इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट पद पर पदोन्नत किया है।
राजेश अंबाती पिछले 17 वर्षों से अधिक समय से एप्पल से जुड़े हुए हैं। वे कंपनी में कनेक्टिविटी, मोबाइल नेटवर्क और सैटेलाइट से जुड़े सॉफ्टवेयर विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
एप्पल में अन्य प्रमुख नियुक्तियां
इस प्रमोशन के साथ ही एप्पल ने अन्य नियुक्तियां भी की हैं। राजेश अंबाती के अलावा लुई सांगुनेटी और डेरेक शेफर को भी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया है।









पाठकों की राय