शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के सिकंदपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 31 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वार्ड नंबर 15 में हुई।
अशोक वंशकार ने तीन पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सुरेंद्र वंशकार और सोनू वंशकार ने डंडे से वार किया जबकि कालू ने लात-घूंसों से पीटा।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।









पाठकों की राय