मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र स्थित बामोरकलां गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद रिटायर्ड शिक्षक का मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से 3 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए गए।

19 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

पीड़ित कैलाश नारायण सोनी ने इस घटना की लिखित शिकायत 8 अक्टूबर 2026 को थाने में दी थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में 19 दिन बाद यानी 27 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की है।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार अपनी रकम वापस पाने के लिए लगातार बैंक, थाने और साइबर सेल के चक्कर काट रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी किए जाने के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।