शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा खेलने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर यह कार्रवाई 31 अक्टूबर 2026 को की गई।
विष्णु मंदिर के पास हुई कार्रवाई
विष्णु मंदिर के सामने दुर्गा मठ के पास कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी इरशाद खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी पुरानी शिवपुरी इमामवाड़ा को पकड़ा। उसके कब्जे से सट्टे की दो पर्चियां, एक डॉट पेन और 1300 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फिजिकल में अपराध क्रमांक 242/26 और धारा 4(क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।









पाठकों की राय