शिवपुरी जिले के नरवर नगर के वार्ड क्रमांक 15 सिकंदरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे से 9:05 बजे के बीच हुई।

फरियादी 50 वर्षीय अशोक वंशकार ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के सामने रास्ते के विवाद को लेकर सोनू वंशकार सहित अन्य लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें धमकी दी।

थाना नरवर में एफआईआर दर्ज

शिकायत मिलने के बाद थाना नरवर में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।