ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अभिनेता अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यह पत्र नवंबर 2026 में भेजा गया है।

यह मांग ऐसे समय में की गई है जब अमिताभ बच्चन 1 नवंबर को मुंबई स्थित अपने घर जलसा के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे फैंस से मिले थे। AICWA के अनुसार उनके बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और उनके घरों की रेकी की गई थी।

पत्र में कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र

संगठन ने अपने पत्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और सैफ अली खान पर हमले का जिक्र किया है। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ से जुड़ी जुहू में गोलीबारी की घटना और तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की खबरों का भी उल्लेख किया गया है।