प्रसिद्ध सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। कनिका ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोरी पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

अपने बयान में सिंगर ने स्पष्ट किया है कि उनके रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के होने की अफवाहें बेबुनियाद हैं। उन्होंने इन सभी अफवाहों का पूरी तरह से खंडन किया है।

पहले पति से हो चुका है तलाक

कनिका कपूर की पहली शादी डॉ. जसप्रीत सिंह चंडोक से हुई थी, जिनसे उनका तलाक साल 2012 में हो गया था। उनके तीन बच्चे हैं। कनिका ने साल 2014 में फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के लोकप्रिय गाने 'बेबी डॉल' से बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी।