अभिनेता तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से फोन आया था। कॉलर ने उनसे पांच करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। अभिनेता ने इस धमकी की तुरंत जानकारी मुंबई पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान आरोपी की आवाज हैरी बॉक्सर से मेल नहीं खाई।

क्राइम ब्रांच की जांच में कॉल फर्जी निकला

पुलिस ने शुरुआती जांच में इस कॉल को फर्जी पाया है। मामले में आरोपी की तलाश अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।