शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के गोपाल मोहल्ला वार्ड क्रमांक 14 में 2 नवंबर की शाम करीब 7 बजे एक मकान में आग लग गई। इस घटना में मूलचंद्र और उनके परिवार को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है।
मूलचंद्र (आयु 55 वर्ष), उनकी पत्नी जमुनाबाई और बेटे रामकुमार व गोलू के घर हुई इस दुर्घटना में टीवी, कूलर, फ्रिज, अलमारी, पलंग पेटी और अन्य घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा सिलाई के लिए रखी 192 जैकेट भी जलकर नष्ट हो गईं।
सिलाई की जैकेट और घरेलू सामान जला
पीड़ित मूलचंद्र के अनुसार इस घटना में अनुमानित वित्तीय नुकसान डेढ़ लाख रुपए का हुआ है। हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
घटना की सूचना मिलने पर बदरवास पुलिस ने इस मामले में आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।









पाठकों की राय