मध्य प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं की गतिविधियां, बयानबाजी और यात्राओं का दौर तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच से 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी' गीत गाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जबलपुर में यही नारे लगवाए।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता भी अपनी यात्राओं और बयानों को लेकर चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुना जिले में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें उनके बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं की यात्रा और बयान

इस बीच, कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल के एक बयान पर विवाद बढ़ गया। उन्होंने कहा था कि जो नेता अपनी पोलिंग नहीं जिता पाते और बड़े नेता बनते हैं, ऐसी नेतागीरी बेकार है। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कमलेश्वर पटेल ने अजय सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा कर सफाई दी।