बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में सोमवार देर रात करीब 1 बजे गोलीबारी की घटना हुई। बाबूबरही थाने में तैनात ASI चन्द्र मोहन द्वारा की गई फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी।

इस घटना में 50 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा ASI और एक महिला के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों के आरोप और कार्रवाई

गोलीबारी की इस घटना में 5 से 6 गोलियां चलाई जाने की बात सामने आई है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपी ASI चन्द्र मोहन की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।