दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया की कोमिशुवाखा बस्ती में सोमवार को हुए एक रूसी हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गई। यह हमला राहत सामग्री बांटने वाले केंद्र और पास के शेल्टर वाले स्कूल पर हुआ।
अधिकारियों के अनुसार इस हमले में जान गंवाने वालों में दो राहतकर्मी और चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस घटना के बाद कहा कि रूस तनाव कम करना नहीं चाहता है।
नागरिकों की मौतों में बढ़ोतरी
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर महीने में यूक्रेन में नागरिकों की मौतों के आंकड़ों में 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे पहले 29 अक्टूबर को द्नीप्रो रेलवे स्टेशन पर हुए एक ड्रोन हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी।









पाठकों की राय