होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी लुईस 1 पर शुक्रवार को हमला हुआ। यह घटना ओमान के खासाब शहर से करीब 46 किलोमीटर दूर हुई है।
यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार जहाज पर दो लिम्पेट माइंस लगाई गई थीं। हमले के कारण इंजन रूम में आग लग गई और जहाज कुछ समय के लिए बंद हो गया।
भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि इस टैंकर पर 27 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। सभी नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।









पाठकों की राय